logo

एमएसपी की मांग को लेकर किसानों ने रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को किया जाम 

एमएसपी की मांग को लेकर किसानों ने रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को किया जाम 

 

 

 

द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:

नए तीन कृषि कानूनों को लेकर छह माह से अधिक होने को आए देशभर के किसान आंदोलनरत हैं। दिल्‍ली की सीमाओं पर उनका नियमित धरना भी चल रहा है। अबतक आत्‍महत्‍या, हादसा और ठंड से 500 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार से करीब 9 बार किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत हो चुकी है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। ताजा खबर है कि पंजाब में किसानों ने एएसएसपी के रेट तय करने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जालंधर में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी तब तक वो ट्रैक पर ही बैठे रहेंगे। किसानों के धरने के बाद शनिवार को सभी ट्रेनों को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी को सुबह ही लुधियाना से रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारी देर शाम फिर विचार करेंगे कि अगर हालात सामान्य रहे तभी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। 

गन्ने की कीमत बढ़े 

दरअसल कैप्टन सरकार ने गन्ने की MSP में 15 रुपए बढ़ाये थे, लेकिन किसानों ने इसे नकार दिया। किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने की कीमत 400 रुपए नहीं होती, वो ट्रैक पर बैठे रहेंगे। बता दें कि हरियाणा में 358 रुपए प्रति क्विंटल की रेट से गन्ने बिक रहे हैं, किसानों की मांग है कि उन्हें हरियाणा सरकार से ज्यादा रेट चाहिए। अगर पंजाब सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो फिर पूरे पंजाब में आंदोलन करेंगे। इस धरना-प्रदर्शन का सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ रहा है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द 

अमृतसर-सचखंड – 04688 – सुबह 4 बजे
अमृतसर-नंदेड़ – 02716 – सुबह 4.25 बजे
अमृतसर-चंडीगढ़ – 04542 – सुबह 5.10 बजे
अमृतसर- लाल कुआं - 04684 – सुबह 5.55 बजे
अमृतसर – नई दिल्ली – 04666- सुबह 6.15 बजे
अमृतसर- हावड़ा- 02054 – सुबह 6.50 बजे
अमृतसर – बांदरा टर्मिनल- 02926 – सुबह 7.50 बजे
अमृतसर- कटिहार – 05734 – सुबह 8.25 बजे
अमृतसर- शिवाजी टर्मिनल मुम्बई- सुबह 8.45 बजे
अमृतसर- नंगल डैम – 04537 – दोपहर 2 बजे
अमृतसर – नई दिल्ली – 04068 – दोपहर 3.10 बजे
अमृतसर – नई दिल्ली – 02030 – दोपहर 4.50 बजे
अमृतसर – चंडीगढ़ – 04562 – शाम 5.20 बजे
पठानकोट- अमृतसर- दिल्ली- 04078- शाम 5 बजे

श्री वैष्णो देवी से चलने वाली ट्रेनें भी रद्द

श्री वैष्णो देवी से अम्बेडकर नगर – 02920 – सुबह 8.35 बजे
श्री वैष्णो देवी से नई दिल्ली – 04034 – दोपहर 2.95 बजे
जम्मू तवी से वाराणसी – 02238 – दोपहर 2 बजे
श्री वैष्णो देवी से नई दिल्ली – 22440 – दोपहर 3 बजे