logo

बेटे की तस्वीर के साथ काबुल एयरपोर्ट के पास बदहवास पिता, कहा- विस्फोट के बाद से ही नहीं मिला

बेटे की तस्वीर के साथ काबुल एयरपोर्ट के पास बदहवास पिता, कहा- विस्फोट के बाद से ही नहीं मिला

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

काबुल एयरपोर्ट पर हुए विस्फोट में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद से एक पिता 3  दिनों से हैरान परेशान एयरपोर्ट वाले क्षेत्र में घूम रहा है। वa अपने बेटे की तस्वीरें लेकर उसे ढूंढ रहा है। पिता का कहना है कि ब्लास्ट के बाद से ही उसका बेटा गायब है। पिता ने कहा कि वह बस ये जानना चाहते हैं कि उनका बेटा आखिर कहां गया। एक इंटरव्यू में पिता अपने बेटे का पता लगाने में मदद मांगता दिखाई देता है। वह अपने बेटे की फोटो दिखाकर उसे ढूंढने की गुहार लगाते दिखा रहे हैं। पिता व्याकुल और परेशान दिख रहे हैं। 

घर पर मां और बहन परेशान 
मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने बताया कि जिस दिन हमला हुआ था उस दिन हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में उसका बेटा खेत में काम कर रहा था। तब से उसका 9 साल का बच्चा लापता है। पिता ने कहा,  "मेरी पत्नी और बेटी घर पर रो रही हैं। मैं सिर्फ अपने बेटे को ढूंढना चाहता हूं, या कम से कम यह जानना चाहता हूं कि उसके साथ क्या हुआ है। " 

169 लोग मारे गए
गुरुवार को काबुल में हवाई अड्डे पर हुए ब्लास्ट में 13 अमेरिकी सैनिक सहित 169 लोग मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली है। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने भी ड्रोन हमले किए। पहला आईएसआईएस के 'योजनाकार' के खिलाफ, और दूसरा काबुल हवाई अड्डे के लिए आत्मघाती हमलावरों को ले जाने वाले वाहन पर किया।