logo

नहीं पहनी बिकनी तो लगा नॉर्वे की प्‍लेयर्स को जुर्माना, पूरी पोशाक पहनने वाली जर्मनी खिलाड़ियों को शाबासी

नहीं पहनी बिकनी तो लगा नॉर्वे की प्‍लेयर्स को जुर्माना, पूरी पोशाक पहनने वाली जर्मनी खिलाड़ियों को शाबासी

द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली:

टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी की महिला जिम्नास्टिक टीम ने पूरे शरीर को ढंकने वाली ड्रेस पहनकर कॉम्पिटिशन में उतरीं। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा 'सेक्शुअलाइज़ेशन' के विरोध में और इस पर रोक लगाने के इरादे से किया। खिलाड़ी  महिलाओं का कहना है कि वह अपनी पंसद और सुविधा के हिसाब से कपड़े पहनने की आज़ादी को बढ़ावा देना चाहती है। इसलिए सभी महिला जिम्नास्ट्स ने फ़ुल बॉडी सूट पहना जिसका टॉप उनकी बाहों और पेट को ढँके था और लेगिंग उनके ऐडी तक। उनके इस पहले की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। 

टूर्नामेंट में बिकिनी नहीं पहनी बिकनी

एक नरफ जहां जर्मनी के खिलाड़ियों की तारीफ पूरे कपडे पहनने के लिए हो रही है वहीँ  दूसरी तरफ  नॉर्वे की महिला बीच हैंडबॉल टीम पर इसलिए जुर्माना लगा दिया गया क्योंकि उन्होंने एक टूर्नामेंट में बिकिनी नहीं पहनी। उस मैच में लड़कियों ने शॉर्ट्स पहना था। महिला टीम ने  बिकिनी बॉटम पहनने से इनकार कर दिया। इसलिए उनपर 1,295 पाउंड का जुर्माना लगाया गया। इस मामले पर अब लोग नॉर्वे की टीम के समर्थन करते दिख रहें  हैं और खेल में महिलाओं के शरीर के प्रदर्शन के लिए उन पर दबाव बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। 

 मशहूर गायिका पिंक उतरी समर्थन में 

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और मशहूर गायिका पिंक भी नॉर्वे की टीम के समर्थन में  दिख रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों पर लगे जुर्माने की राशि भरने का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे नॉर्वे की महिला बीच हैंडबॉल टीम पर बहुत गर्व है कि उन्होंने अपने 'यूनिफ़ॉर्म' से जुड़े बेहद सेक्सिस्ट (महिलाविरोधी) नियम का विरोध किया। असल में तो यूरोपियन हैंडबॉल फ़ेडरेशन पर सेक्सिज़्म के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए। आपके लिए अच्छी बात है, लेडीज़. मुझे ख़ुशी होगी अगर मैं आप पर लगा जुर्माना भर सकूँ. इसे जारी रखिए। " वहीँ सोशल मीडिया पर नॉर्वे की टीम पर लगे इस जुर्माने का भारी विरोध हो रहा है. वहीं, टीम का कहना है कि वो खेल में सेक्सिस्ट नियमों का विरोध जारी रखेगी और अगले मैच में भी बिकिनी बॉटम की बजाय शॉर्ट्स ही पहनेगी। 

कपड़े को लेकर विवाद पुराना 

टीम का कहना है कि वो खेल में सेक्सिस्ट नियमों का विरोध जारी रखेंगी  और अगले मैच में भी शॉर्ट्स ही पहनेगी। कभी महिला खिलाड़ियों को 'कम और छोटे कपड़े' पहनने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है तो कभी उन पर बिकिनी बॉटम और शॉर्ट स्कर्ट पहनने का दबाव बनाया जाता है। वहीं, साल 2011 में भी बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन ने खिलाड़ियों को शॉर्ट्स के बजाय स्कर्ट पहनने को कहा था लेकिन विरोध का कारण उसे यह फ़ैसला वापस लेना पड़ा।