logo

रिम्स में 14 दिनों में नहीं उतरा बुखार, रांची के सीएस को सरकारी डॉक्टरों पर भरोसा नहीं, मेडिका में हुए भर्ती

1414news.jpg
द फॉलोअप टीम 
रांची के सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद को सरकारी डॉक्टरों और रिम्स की व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। जी हां! हम ये बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले 14 दिनों से रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती रांची के सिविल सर्जन अब अपना इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने रिम्स छोड़ दिया और रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
 
14 दिन पहले रिम्स में हुए थे भर्ती
कोरोना की चपेट में आने के बाद सिविल सर्जन रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती हुएं थे। बुखार, खांसी और गले में दर्द की समस्या होने पर उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्ट और ट्रूनेट दोनों टेस्ट करवाया था। टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने रिम्स में इलाज करवाने का फैसला लिया। लेकिन रिम्स में 14 दिनों के इलाज के बाद भी उनका बुखार ठीक नहीं हो रहा है। अंततः उन्हें रिम्स छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।