logo

डिलीवरी के कुछ ही घंटे बाद एंबुलेस से परीक्षा देने पहुंची महिला, हिम्मत देख दंग रह गए लोग

डिलीवरी के कुछ ही घंटे बाद एंबुलेस से परीक्षा देने पहुंची महिला, हिम्मत देख दंग रह गए लोग

द फॉलोअप टीम, जयपुर:

बूंदी जिले में REET परीक्षा के एक परीक्षा केंद्र में अजीब नजारा देखने को मिला। यहां परीक्षा देने एक महिला एंबुलेंस से पहुंची थी। सबसे बड़ी बात ये है कि महिला ने कुछ ही घंटे पहले एक बच्ची को जन्म दिया दिया था। डिलीवरी के तुरंत बाद प्रसूता महिला को बेड से उठने भी नहीं दिया जाता है लेकिन अर्चना गुर्जर हिम्मत जुटाकर परीक्षा केंद्र पहुंची। अर्चना ने कहा कि वो लंबे समय से REET की तैयारी कर रही थी, ऐसे में अपनी मेहनत को बेकार नहीं कर सकती थीं। उसने परीक्षा देने का फैसला किया।

 नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची हुई 
अर्चना की शनिवार दोपहर 1 बजे नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची हुई थी। मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ हैं। जैसे ही बच्ची का जन्म हुआ वैसे ही अर्चना को REET की चिंता सताने लगी क्योंकि लंबे समय से उसने इसकी तैयारी की थी। अर्चना ने परिवार से इसका जिक्र किया तो परिजन ने कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से बात की। चर्मेश शर्मा ने ADM व अन्य अधिकारियों से बात की तो परीक्षा देने की अनुमति मिल गई। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था करवाई गई। आज सुबह एंबुलेंस से  50 किलोमीटर दूर केशोरायपाटन स्थित सेंटर में अर्चना परीक्षा देने पहुंची। 

एक और प्रसूति एग्जाम देने पहुंची
इधर धौलपुर में भी एक प्रसूता एंबुलेंस से परीक्षा देने के लिए पहुंची। 2 दिन पहले ही महिला की डिलीवरी हुई थी। महिला के पति हरीश ने बताया कि रविना ने REET के लिए काफी तैयारी की थी। ऐसे में वह हर हाल में परीक्षा देना चाहती थी। इधर जोधपुर में एक गर्भवती परीक्षा देने पहुंची। 27 सितंबर को डिलीवरी डेट है। मीनाक्षी ने बताया कि पिछली बार 1 नंबर से चूक गई थी। इस बार जमकर परीक्षा की तैयारी की है, इसलिए हर हाल में परीक्षा देना चाहती थी।