logo

कच्छ की खाड़ी में 2 मालवाहक जहाजों में भीषण टक्कर, फिलहाल हताहतों की जानकारी नहीं

कच्छ की खाड़ी में 2 मालवाहक जहाजों में भीषण टक्कर, फिलहाल हताहतों की जानकारी नहीं

द फॉलोअप टीम, अहमदाबाद: 

कच्छ की खाड़ी में बड़ा हादसा हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां बीच समुद्र 2 जहाजों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि कच्छ की खाड़ी में तट से थोड़ी दूर एमवी एविएटर औऱ अटलांटिक ग्रेस नाम के जहाजों के बीच टक्कर हो गई। हताहतों की सूचना नहीं मिली है। 

स्थिति पर रखी जा रही है कड़ी निगाह
गुजरात के रक्षा पीआरओ ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात हुई। 2 जहाज आपस में टकरा गये। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ मात्रा में तेल का रिसाव जरूर हुआ है। अभी भारतीय तटरक्षक पोत और प्रदूषण निंयत्रण पोत को स्टैंडबाई पर रखा गया है। सभी मौजूदा हालात की निगरानी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर
गौरतलब है कि दोनों मालवाहक जहाज हैं। दोनों जहाजों में काफी मात्रा में सामान लदा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों जहाज आड़े-तिरछे खड़े हैं। पानी में तेल का रिसाव भी देखा जा सकता है। आपसाप भारतीय तटरक्षक पोत गश्ती कर रहे हैं। इस वजह से इलाके में समुद्री आवागमन पर प्रभाव पड़ा है।