logo

समुद्र में आग का गोला बना 'मालवाहक जहाज', इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने किया रेस्क्यू

समुद्र में आग का गोला बना 'मालवाहक जहाज', इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने किया रेस्क्यू
द फॉलोअप टीम, चेन्नई: 

श्रीलंका के मालवाहक जहाज एमवी एक्सप्रेस पर्ल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी तेज उठने लगी। ये जहाज भारत से काफी संख्या में जरूरी सामान से भरा कंटेनर लेकर श्रीलंका जा रहा था। जहाज में चालक दल के 9 सदस्य सवार थे जिसमें से 4 भारतीय थे। समुद्र के बीच में ही इसमें आग लग गई। चालक दल के एक सदस्य ने बताया कि पहले धमाका हुआ और फिर आग लग गई। 

जहाज में फैल गई थी भीषण आग
इस आग को बुझाने के लिए श्रीलंका ने भारत से सहायता मांगी। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने फौरन स्पॉट पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। काफी पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह से जहाज में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। समुद्र के बीच जलता जहाज काफी खौफनाक मंजर दिखा रहा था। 

आग पर काफी हद तक पाया काबू
इस बीच मामले में श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग का बयान आया है। उच्चायुक्त ने बताया कि भारत और श्रीलंका के संयुक्त अभियान का परिणाम दिखने लगा है। भीषण आग को काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। एमवी एक्सप्रेस पर्ल के काफी हिस्से को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि हालांकि अभी लड़ाई जारी रहेगी।