logo

तुर्की के जंगलों में लगी भीषण आग, धधकती ज्वाला ने शहरों को चपेट में लेना शुरू किया

तुर्की के जंगलों में लगी भीषण आग, धधकती ज्वाला ने शहरों को चपेट में लेना शुरू किया

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

मध्य एशियाई देश तुर्की भीषण प्राकृतिक संकट से जूझ रहा है। दक्षिण तुर्की में बीते कई दिनों से भयानक आगजनी की घटना हुई है। भीषण आग की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि लाखों जिंदगियां खतरे में है। जंगल में शुरू हुई आग अब शहर तक पहुंचने लगी है। जंगली जानवर और इंसानी जिंदगियां दनों ही खतरे में है। 

तुर्की में कम से कम 60 स्थानों पर लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी तुर्की के कम से कम 60 स्थानों पर भीषण आग लगी है। तुर्की के अधिकारी कह रहे हैं कि ये आग रहस्यमय तरीके से लगी है। वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे है। हालांकि इस आग की घटना की वजह हीटवेव भी हो सकती है क्योंकि पूरा यूरोप और मध्य एशिया हाल फिलहाल हीट वेव की समस्या से जूझता रहा है। लेबनान में आग की घटना में 1 बच्चे की मौत हो गई है। तुर्की में आग की घटना का कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। आग काफी तेजी से फैल रही है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग समुद्र के किनारे बीच पर धूप सेंक रहे हैं तभी आग उनके बिलकुल करीब आ जाती है। वे जान बचाकर भागते हैं। 

कई इलाकों में अधिकारियों ने आग पर पाया काबू
तुर्की के कृषि और वनमंत्री बेकिर पाकडेमीर्ली ने बताया कि बीते बुधवार औऱ गुरुवार को आग लगने की कुल 53 घटनाएं हुई हैं। मंत्री ने बताया कि कई इलाकों में आग पर काबू पा लिया गया है। तुर्की के अंतल्या इलाके में भी भीषण आग लगी है जिसमें एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। आग लगने की वजह से अब तक 20 गावों को खाली करवा लिया गया है। करीब 50 वैसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जो आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे हैं। 

जंगली इलाकों में काफी तेजी से फैल रही है आग
अधिकारियों का कहना है कि देश के गुवेरसिनलिक औऱ इस्मेलेर इलाके में सबसे ज्यादा आग लगी है। यहां आमतौर पर लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां मौसम काफी गर्म और आद्र रहता है। इसकी वजह से आग तेजी से फैल रही है जिसे बुझाने में दिक्कत आ रही है। तुर्की के राष्ट्रपित ने आगलगी की घटना के विस्तृत जांच का आदेश दिया है। गौरतलब है कि इस आग ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की याद ताजा कर दी है। उस आग की घटना में हजारों जंगली जानवरों औऱ सैकड़ों इंसानी जिंदगियों की मौत हो गई थी। जलवायु परिवर्तन भी इसकी बड़ी वजह है।