logo

हजारीबाग: युवकों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

11663news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 


झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हजारीबाग का है। हजारीबाग जिला अंतर्गत सदर थानाक्षेत्र के झंडा चौक का है। यहां रविवार को 2 राउंड गोली चली। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, अंचल इंस्पेक्टर और सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह वहां पहुंचे। पुलिस ने 2 संदिग्धो को हिरासत में लिया। 

आपसी विवाद में चली फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक झंडा चौक में एक स्विफ्ट कार आकर रूकी। वहां कार से उतरे लड़कों और झंडा चौक पर पहले से मौजूद लड़कों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी जल्दी ही धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच वहां एक शख्स ने बंदूक निकाल कर हवाई फायरिंग की। एक हवाई फायरिंग थी। दूसरी गोली वहां मौजूद एक जूते की दुकान पर गोली जाकर लगी। 

पुलिस अभियुक्त की तलाश में जारी
पुलिस को जब गोली चलाने वाले युवक के बारे में पता चला तो छापेमारी के लिए गई। आरोपी युवक वहां से भाग चुका था। पुलिस का कहना है कि वो जल्दी ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस की गश्ती जारी थी।