logo

भवनाथपुर की शादी में हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

3171news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा 
भवनाथपुर की एक शादी में फायरिंग के कारण एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने के तुरंत बाद युवक को मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन वहां युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को छोड़कर लोग भाग गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक युवक के परिजन भी मेदिनीनगर पहुंचे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अरविंद पूर्व मंत्री स्व. संकटेश्वर सिंह के रिश्तेदार थे।

जांघ में लगी गोली, चलाने वाले की तलाश जारी 
जानकारी मिली कि भवनाथपुर टाउनशिप में गोविंद सिंह के घर शादी थी। शादी गेस्ट हाउस में थी। गोली किसने चलाई इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अरविंद सिंह के जांघ में गोली लगी। इसके बाद अरविंद की मौत हो गई। पुलिस गोली चलाने वाले का पता लगा रही है। अरविंद मुख्य रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका रांची में भी घर है। गढ़वा में उनका ससुराल है। ससुराल वालों को पता नहीं था कि वह शादी में गए हैं।

ये भी पढ़ें......