logo

रांची धुर्वा सेक्टर 4 में घर में घुसकर की फायरिंग

4808news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी के धुर्वा सेक्टर 4 में गोली चलने से लोग सहमे हुए हैं। हनुमान मंदिर के पास में ए टाइप क्वार्टर एरिया के किसी क्वार्टर में एक व्यक्ति ने घुसकर गोली चला दी। फाइरिंग हवाई थी, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आस पास के लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

क्वार्टर में रहने का विवाद 
गोली किसने चलाई है,  पता नहीं चल सका है। जानकारी मिली कि क्वार्टर किसी नए व्यक्ति को अलॉट होने के बाद आस-पास रह रहे किसी से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद बुधवार को गोली चली। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।