logo

आपसी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, महिला घायल

7671news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड में दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई हुए। मामला इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक आ गयी। घटना में शिक्षक गौतम झा के दरवाजे पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग की। गौतम की पत्नी सीता झा घायल हो गई। मामले की सूचना एसएसपी और स्थानीय पुलिस को दी।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखा और एक बम बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

21 मार्च को भी हुआ था विवाद
छोटू ओझा और गौतम ओझा के बेटे रिशु झा के बीच काफी समय से पुराना विवाद चल रहा था। 21 मार्च को भी दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हुए थे। जमकर मारपीट भी हुई थी। छोटू ओझा को काफी चोट आयी थी साथ ही रिशु झा भी घायल हो गए थे। दोनों की शिकायत पर धनसार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। वहीं धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने कहना है कि गोली किसने चलाई है। इसकी जांच की जा रही है। दोनों के बीच पुराना विवाद रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।