logo

पाकिस्तान में पहली बार किसी हिन्दू लड़की ने पास की CSS की परीक्षा, पहले प्रयास में ही मिली कामयाबी 

पाकिस्तान में पहली बार किसी हिन्दू लड़की ने पास की CSS की परीक्षा, पहले प्रयास में ही मिली कामयाबी 

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

पाकिस्तान में पहली बार किसी हिंदू लड़की ने CSS की परीक्षा पास की है। 27 साल की डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस (CSS) की परीक्षा में कामयाब हो गयी हैं। उन्होंने यह परीक्षा मई में ही पास किया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति हो गई है। यह परीक्षा पाकिस्तान का सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। यह परीक्षा भारत के यूपीएससी एग्जाम की तरह ही कठिन है। CSS के जरिए ही पाकिस्तान में प्रशासनिक सेवाओं  नियुक्तियां होती हैं। इस साल इस एग्जाम में कुल 2% कैंडिडेट्स ही कामयाब हो पाए हैं।  सना केने यह पहले अटैम्प्ट में ही क्रैक कर लिया। सना फिलहाल, कराची में रहती हैं।

सर्जन भी हैं सना 

सना मूल रूप से शिकारपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने सिंध प्रांत की रूरल सीट से इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। पत्रकारों से बात करते हुए सना ने बताया कि वह  बहुत खुश हैं क्योंकि यह उनका पहला प्रयास था और उन्होंने क्रैक कर लिया। सना कहती हैं कि उन्होंने इस एग्जाम को क्लियर करने शुरू से काफी मेहनत की। उनके पैरेंट्स का सपना उन्हें मेडिकल प्रोफेशन में ही देखने का था। इसलिए उन्होंने शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मेडिसिन में ग्रेजुएशन किया था। बता दें कि सना सर्जन भी हैं। पाकिस्तान में ये दोनों ही कोर्स साथ होते हैं। यूरोलॉजी में उनके पास मास्टर डिग्री है। 

खुद पर रखें भरोसा 

सना ने कहा इस एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से सिर्फ इतना कहूंगी कि वे खुद पर भरोसा रखें और ये सोचें कि वो कोई भी एग्जाम पास कर सकते हैं। सना शिकारपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ी हैं। सना कहतीं हैं की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वह भी हर कामयाबी हासिल कर सकते हैं जो एलीट स्कूलों के छात्र हासिल कर सकते हैं।