logo

उस जगह से आ रही थी अजीब-अजीब आवाज, पास जाने पर निकला 10 फीट लंबा अजगर

उस जगह से आ रही थी अजीब-अजीब आवाज, पास जाने पर निकला 10 फीट लंबा अजगर

द फॉलोअप टीम, सिलीगुड़ी: 

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने अचानक 10 फीट लंबा सांप देखा। सिलीगुड़ी के एक रिहायशी इलाके में लोगों ने 10 फीट लंबा बर्मी अजगर देखा। वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस बीच वहां अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल कैमरे से उसकी तस्वीर निकालने लगे। 

फुलबाड़ी इलाके में दिखा था अजगर
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिलीगुड़ी के फुलबाड़ी का है। यहां रिहायशी इलाके में लोगों ने रविवार की दोपहर 10 फीट लंबा सांप देखा। लोग घबरा गये। रिहायशी इलाका होने की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां किसी ने वन विभाग को सूचित कर दिया। लोग इस बीच अजगर का वीडियो बनाने लगे। 

वन अधिकारियों ने अजगर को बचाया
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम इलाके में पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वो एक बर्मी अजगर है जो किसी तरह भटककर रिहायशी इलाके में आ पहुंचा है। वन अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अजगर को पकड़ा। वन अधिकारियों ने अजगर को ले जाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इधर सांप मिलने की बात की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। सांप का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल है।