logo

आखिर बाबुल सुप्रियो भी हो ही गए टीएमसी में शामिल, 31 जुलाई को राजनीति से कहा था अलविदा 

आखिर बाबुल सुप्रियो भी हो ही गए टीएमसी में शामिल, 31 जुलाई को राजनीति से कहा था अलविदा 

द फॉलोअप टीम, कोलकाता:

इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व केंंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए है। बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा चुनाव 2014 से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा और बीजेपी में शामिल हो गए थे।  पार्टी में शामिल होते ही उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दे दी। वहां टीएमसी का दबदबा होने के बावजूद उन्हें जीत मिली। बाबुल की इस जीत से खुश होकर उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बना दिया गया था। 

राजनीति से कहा था अलविदा 

7 जुलाई को नरेंद्र मोदी सरकार से इस्‍तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पोस्‍ट लिखकर अपने दिल का दर्द जाहिर किया था। उन्‍होंने कहा था कि उनसे इस्‍तीफा मांगा गया तो उन्‍होंने दे दिया। आखिरकार 31 जुलाई को एक और फेसबुक पोस्‍ट लिखकर सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्‍होंने लिखा - 'मैं तो जा रहा हूं, अलविदा।' उन्‍होंने कहा कि वह एक महीने के भीतर अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। वह संसद सदस्य पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। उनकी इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और पार्टी नेताओं में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।