logo

छठ घाट पर नहाने गए 4 बच्चे नदी में डू'बे, छठ महापर्व की खुशियां मातम में बदलीं

14768news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह: 

गिरिडीह में दर्दनाक हा'दसा हो गया। छठ घाट पर नहाने गए 4 बच्चों की डूबने मौ'त हो गई। बच्चों के डूबने से छठ महापर्व के बीच मा'तम पसर गया। पूरा मामला गिरिडीह जिला के मंगरौडीह का है। यहां बच्चे नदी में नहाने गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मा'तम पसरा है। 

3 लड़कियां और 1 लड़का गहरे पानी में डूबे
मिली जानकारी के मुताबिक मृत'कों में 3 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। हादसा मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ महापर्व को  लेकर कुछ महिलायें नदी में स्नान करने गई थीं। इनके साथ कुछ बच्चे भी नदी में नहाने गए। नहाने के दौरान 2 लड़कियां और 1 लड़का गहरे पानी में जाकर डूब गए। डूबने की भनक महिलाओं को नहीं लगी। वो सब नहा कर वापस आ गईं। थोड़ी देर बाद जब बच्चे नहीं मिले तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। तब तक देर हो चुकी थी। 

चिकित्सकों ने सभी बच्चों को मृ'त घोषित किया
गांव के लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों की तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने एक-एक कर चारों बच्चों को नदी से निकाला और अस्पताल लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने सबको मृ'त घोषित कर दिया। गांव में छठ महापर्व को लेकर खुशी मा'तम में बदल गई। मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुटी।