द फॉलोअप टीम, गढ़वा :
भंडरिया पुलिस ने नक्सली संगठन टीपीसी (TPC) के नाम पर लेवी वसूलने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर लोगों से लेवी वसूला करते थे। साथ ही पर्चा चस्पा कर लोगों में दहशत फैलाने का भी काम किया करते थे। गढ़वा एसपी अंजनी झा ने प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी है। गिरफ्तार हुए अपराधियों में जितेंद्र यादव, आजाद अंसारी, अनिल यादव और माधव पनीका के शामिल हैं।

टीपीसी संगठन के नाम पर लेवी मांगी
एसपी ने बताया कि बड़गड़ ओपी अंतर्गत टेहरी पंचायत के मुखिया को फोन कर टीपीसी संगठन के नाम पर लेवी मांगने का मामला सामने आया। जिसके बाद एसडीपीओ रंका के दिशानिर्देश में विषेश टीम बनाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कई चीजें बरामद
इन सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने 3 देसी कट्टा, 2 कारतूस सहित 2 मोबाइल जब्त कर लिया है। इनके गिरफ्तार होने से क्षेत्र में लोगो को बड़ी राहत मिली है.