logo

रेलवे ट्रैक पार करते समय चार लोग कटे, मृतकों के शरीर के उड़े चिथड़े 

12384news.jpg

द फॉलोअप टीम, चक्रधरपुर: 
चक्रधरपुर में बुधवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। दुर्घटना में एक पुरुष व तीन महिलाओं की मौत हुई है। मृतकों में सोमा पुरती (71), अमर पुरती (21),  बाह पुरती और जेमा पुरती (18) शामिल हैं। सभी बैंक का काम खत्म कर लौड़िया गांव अपने मां के घर जा रहे थे। सभी बड़ाबाबों के तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले थे। चारों दुरंतो एक्सप्रेस के चपेट में आ गए। 

क्षत-विक्षत हो गए हैं शव 
सभी मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए हैं। इसलिए उनको पहचानने में मुश्किल हो रही है। सबके शरीर के टुकड़े रेल पटरी पर बिखरें हैं। घटना बुधवार की दोपहर 3.30 बजे की है। मृतकों के पास से एक बैग और मोबाईल सिम मिला है। बैग में पासबुक और आधार कार्ड मिले है। जिसमें उनका पता बड़ाबाबों का तेलांगजुड़ी गांव है। 

बल प्रयोग के बाद हटे ग्रमीण
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बल प्रयोग कर वहां से लोगों को हटाना पड़ा। घटना स्टेशन से हजार मीटर दूर घटी है। गांव में मातम का माहौल है।