द फॉलोअप टीम, रांची:
देश में ब्लैक फंगस खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को भी राज्य में ब्लैक फंगस के 14 मरीज मिले है। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई है। अस्पतालों एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन मंगलवार को भी नहीं मिला। डॉक्टरों के मुताबिक़ एक सस्ता इंजेक्शन भी आता है जो अभी उपलब्ध नहीं है। आईजीआईएमएस और एम्स ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मरीज हैं। आईजीआईएमएस में 11 मरीज भर्ती हुए हैं।
6 लोगों की पुष्टि नहीं हुई है
11 मरीजों में 6 मरीज ऐसे है जिनके सिर्फ ब्लैक फंगस के लक्षण है और उनके रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है। यहां अभी 133 मरीज भर्ती हैं।। आईजीआईएमएस में अबतक 116 मरीजों की सर्जरी हुई है। भर्ती 16 मरीजों की सर्जरी अभी होनी है। यहां अभी 133 मरीज भर्ती हैं। चार सर्जरी भी हुई।
एम्स में मिले तीन नए मरीज
बता दें कि एम्स में तीन मरीज भर्ती हुए हैं। 12 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वो ठीक हो चुके थे। एम्स में नौ सर्जरी भी हुई। मंगलवार को एम्स के डॉक्टरों ने भी ब्लैक फंगस से संक्रमित 100 मरीजों की सर्जरी पूरी कर ली। मरीजों को फिलहाल पोसाकोनाजोल टैबलेट दिया जा रहा है। बता दें कि अब तक राज्य में 26 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत गई है और सोमवार की बात करे तो राज्य में ब्लैक फंगस से 5 लोगों की मौत हुई थी।