logo

2 से 4 अक्टूबर तक ऑड्रे हाउस में होगा गांधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

13182news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। इस दिन को जगह-जगह पर अलग अलग ढंग से मनाया जाता है। वहीं रांची में मिशन ब्लू फाउंडेशन भी एक कार्यक्रम का आयोजन करने वाला है। जिसका नाम रखा गया है  "इंडिया ऐट 75 आजादी का अमृत महोत्सव"। यह कार्यक्रम एक फिल्म फेस्टिवल है। जिसका नाम गांधी फिल्म फेस्टिवल दिया गया है। इस फेस्टिवल का आयोजन 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक ऑड्रे हाउस में किया गया है। 

अधकि जानकारी के लिए संपर्क करें 
इस फिल्म फेस्टिवल में मिशन ब्लू फाउंडेशन के साथ झारखंड कला एवं संस्कृति विभाग एवं झारखंड टूरिज्म झारखंड सरकार और रांची स्मार्ट सिटी कॉपरेशन ने भी साझेदारी की है। इस कार्यक्रम से जुड़े अन्य किसी भी डिटेल्स के लिए कैंडिडेट missionbluefoundation.mbf@gmail.com में या इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं
1.  9036459148 
2 . 9608685383