logo

30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, शौच के लिए निकली थी घर से बाहर

11821news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला आया है जमशेदपुर से। यहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 6 युवकों ने मिलकर 11 अगस्त की आधी रात को इस घटना को अंजाम दिया है। मामला एमजीएम ( MGM) थाना के दलदली गांव का है। 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला ने केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि महिला का मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

शौच के लिए निकली थी महिला
जानकारी के मुताबिक महिला शौच के लिए निकली थी। तभी उसे अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया और करीब 500 मीटर दूर जंगल ले गये। वहां बारी-बारी से सभी आरोपियों ने महिला का दुष्कर्म किया। सभी आरोपी फ़िलहाल फरार हैं। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया- महिला से गैंगरेप का केस थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। 

जेल में है महिला का पति 
महिला का पति 2 साल से जेल में बंद है। वह अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल गया है। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।