logo

पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, ओड़िशा से लाकर शहर में करता था सप्लाई

7481news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेपुर:


गोलमुरी पुलिस ने न्यू केबल टाउन में रहने वाले विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनय को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक इनोवा कार भी जब्त की गई है। थाना में पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को जेल भेजा गया। गांजा बेचने के मामले में विनय कुमार सिंह पहले भी पांच बार जेल जा चुका है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
ओडिशा से भी वह एक बार जेल गया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया पुलिस को शुक्रवार दोपहर आरोपी द्वारा गांजा लाने की सूचना मिली थी। आरोपी को उसके घर के पास से ही पकड़ा गया। आरोपी इनोवा कार से गांजा लेकर आ रहा था।

ओडिशा से लाकर शहर में बेचता था
कार की जांच के दौरान 11 पैकेट गांजा मिला। जांच के वक्त विनय कार में अकेले था। उसके कुछ साथियों के होने की भी आशंका है, जो रास्ते में कहीं उतर गए होंगे। आरोपी विनय ने पुलिस को बताया है कि ओडिशा के अंगुल से गांजा लाकर वो शहर में कईइलाके में सप्लाई करता था।