logo

RANCHI: गर्म कपड़े बेचने वाले कश्मीरी लड़कों से लगवाए जय श्रीराम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

14840news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कश्मीर से आकर रांची में गर्म कपड़े बेचने वाले लड़कों से जय श्रीराम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए जाने की शिकायत डोरंडा थाने से मिली है। वहीं लड़कों से माीरपीट करने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों से कश्मीरी लड़कों को बचाया। पीड़ित युवकों ने डोरंडा थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है घटना

पीड़ितों का का नाम बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद और वसीम अहमद है। इनका कहना है कि वो 20 सालों से रांची में आकर गर्म कपड़े इस मौसम में बेचते आ रहे हैं। डोरंडा थाना में बिलाल ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें लिखा कि वह कश्मीर के अनंतनाग का रहनेवाला है। पारस टोली में किराये के घर में रहता है। फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचता है। उन लोगों के साथ किशोरी नामक व्यक्ति ने जयश्री राम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा। उनसे मारपीट की। रांची से भाग जाने की धमकी दी। इससे पहले 4-5 बार वो लड़का उनके साथ ऐसा कर चुका है।

 

 

नहीं बिगड़ेगा आपसी सौहार्द

स्थानीय अखबार प्रभात खबर की वेब साइट के मुताबिक घटना के शिकार हुए एक कश्मीरी व्यक्ति ने बताया कि सोनू नाम के एक युवक ने हथियार के बल पर उनके साथ मारपीट की है और उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए हैं। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों की मदद से हमलोग बच पाए हैं। डोरंडा वासी सामाजिक कार्यकर्ता नवाब चिश्ती ने बताया कि उन लोगों का प्रयास है कि इलाके में किसी प्रकार का सौहार्द न बिगड़े।