logo

पक्षी ने इतनी जोर से मारा झपट्टा कि हो गई बच्ची की मौत, मां पार्क में टहला रही थी

पक्षी ने इतनी जोर से मारा झपट्टा कि हो गई बच्ची की मौत, मां पार्क में टहला रही थी

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

ऑस्ट्रेलिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्ची को पक्षी ने ऐसा झपट्टा मारा कि उसकी मौत हो गई। बच्ची नवजात थी कुछ ही दिन पहले उसका जन्म हुआ था। जब यह हमला हुआ तो बच्ची की मां उसको लेकर पार्क में घूम रही थी। मासूम बच्ची पर इतनी तेज झपट्टा मारा कि इसके बाद उसकी मौत ही हो गई। 

मैगपाई ने मारा झप्पटा 
आस्ट्रेलिया में एक पक्षी पाया जाता है जिसका नाम है मैगपाई। घटना रविवार की है जब दोपहर के समय बच्ची अपनी मां के साथ पार्क में थी। बच्ची की मां उसे गोद में उठाकर ब्रिस्बेन के (Glindemann Park) में घुमा रही थीं। बच्ची के पिता को जब मालूम हुआ तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी डॉक्टर्स को दी।  कहा जा रहा है कि जब मैगपाई ने बच्ची पर अटैक किया था तब उसकी मां उसे लेकर गिर गई थी। 

पिता हो गए थे शॉक 
जब कुछ समय में डॉक्टर्स पहुंचे तो उन लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की। कुछ ही देर में बच्ची की मृत्यु हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आज तक किसी को भी इतने शॉक में नहीं देखा। उसके अनुसार बच्ची के पिता काफी चिंतित हो गए थे काफी परेशान थे फिर भी उन्होंने खुद ही डॉक्टर्स को फोन किया और पूरी घटना बताई।