logo

युवती ने की ब्‍यॉयफ्रेंड के पिता से शादी क्योंकि लड़का उसकी मां के साथ भाग गया था 

13769news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

लंदन से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां इंग्लिश काउंटी ग्लूस्टरशायर में रहने वाली एक युवती ने अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली क्योंकि ब्‍यॉयफ्रेंड कभी उसकी मां को लेकर भाग गया था। महिला ने बताया कि वह अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के पिता को दुखी नहीं देखना चाहती थी। वह उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकती है। महिला ने कहा कि उसके ब्‍यॉयफ्रेंड की मां की मौत हो गई थी। वह उसके पिता को दुखी नहीं देख सकती थी। इसलिए उसने उससे शादी कर ली। ऐसे में मेरे ब्‍यॉयफ्रेंड को फिर से मां मिल गई है। 

ब्‍यॉयफ्रेंड मां को लेकर भागा था 

इस मामले का जब आगे खुलासा हुआ तो मालूम चला कि 24 साल की जेस एल्ड्रिज का ब्‍यॉयफ्रेंड रयान शेल्टन उसकी मां के साथ भाग गया था। इसका बदला लेने के लिएजेस ने उसके पिता के साथ शादी कर ली। रयान शेल्टन लॉकडाउन के समय अपनी गर्लफ्रेंड के घर में ही रहता था। वहीं उसकी मां के साथ ब्‍यॉयफ्रेंड की नजदीकी बढ़ी और अफेयर शुरू हो गया। पहले जेस को अपनी मां और ब्‍यॉयफ्रेंड पर शक था और बाद में यह सच भी साबित हुआ।

 

प्रेग्नेंट थी जेस 

बता दें कि 24 साल की जेस खुद प्रेग्नेंट थीं वह अपने ब्‍यॉयफ्रेंड के बच्चे की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गयी थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी मां रयान के साथ भाग चुकी थी। यह जानकर उसे गहरा सदमा लगा। जेस ने कहा, ‘मैं अब भी इस बात से नाराज हूं कि उन्हें लगता है कि वे बस एक साथ भाग सकते हैं और मुझे दो छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए छोड़ सकते हैं। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मां ने अभी भी सॉरी कहने की हिम्मत नहीं दिखाई है’।