logo

प्रेमी के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो...

प्रेमी के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो...
द फॉलोअप टीम, गोरखपुर:
गोरखपुर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर बैंड, बाजा और बारात लेकर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया था इसलिए उसने यह हरकत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की का प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा था।  लड़की गुस्से में लड़के के घर पहुंच गई। जब मामला गंभीर हो हुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया।

आत्महत्या की धमकी भी दी
लड़की ने अपने प्रेमी को आत्महत्या की धमकी भी दी है। लड़की का कहना है कि दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही लड़के को सेना में नौकरी मिल गई वो बदल गया और शादी करने से इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि इससे वो आहत है। 

मौसी के घर मे हुआ प्यार
लड़की के अनुसार जब वह दो साल पहले मौसी के घर गई थी तो वहीं से उसका और संदीप मौर्य का प्यार शुरू हुआ। लड़की ने बताया कि प्रेमी ने शादी के बहाने उसकर साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। नौकरी मिलने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के माता पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है क्योंकि युवक लड़की के माता से भी शादी की बात करके गया था।

युवक के खिलाफ केस दर्ज
लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाने में एफआईआर दर्ज की। मामला अदालत में है। पुलिस ने लड़की के परिजनों को समझाया है कि वो किसी को किसी से शादी करने से नहीं रोक सकते क्योंकी कानूनन ये उसकी पहली शादी होगी।