logo

बिहार में धूम्रपान में लड़कियों ने मारी बाजी, खुलेआम चौक-चौराहों पर कर रही है नशापान 

15226news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
तंबाकू को लेकर बिहार से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी है। तंबाकू सेवन को लेकर 13 वर्ष से 15 वर्ष के किशोर और किशोरियों पर कराए गए सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। सर्वे से मालूम हुआ है कि राज्य में लड़कों से अधिक लड़कियां तंबाकू और सिगरेट का सेवन कर रहीं हैं। स्कूल से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक लड़कियां सिगरेट और पान मसाला का सेवन कर रही है।

क्या कहती है रिपोर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पापुलेशन साइंस मुंबई से इसकी रिपोर्ट तैयार कराई गई है । सर्वे में नतिजा सामने आया है कि 13 से 15 वर्ष के 7.3% विद्यार्थी तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, जिसमें 6.6% लड़के तो 8.0% लड़कियां शामिल है। सिगरेट या बीड़ी का सेवन 4.7% विद्यार्थी कर चुके हैं 4.0% लड़के और 5.4% लड़कियां हैं। 

सिगरेट पीने वाले लड़कियां अधिक 
वर्तमान में सिगरेट पीने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2.3% है जिसमें 2.0% लड़के और 2.5% लड़कियां हैं। धूम्रपान करने वाले 24% विद्यार्थियों ने पिछले 12 माह में इसे छोड़ने की कोशिश की जिसमें 30% लड़के और 19% लड़कियां हैं। 62% विद्यार्थियों को ही यह मालूम है कि धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।