logo

धरती के पास आ रहा है सोने-चांदी से भरा उल्का-पिंड, 1 टुकड़े की कीमत खरबों रूपये से भी ज्यादा

11627news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

हमारे ब्रह्माण्ड में कई ग्रह घूम रहे हैं। वैज्ञानिकों को ऐसे ग्रह की तलाश है जहां पानी और ऑक्सीजन मिले। हालांकि अभी तक सिर्फ मंगल ग्रह पर ही जीवन संभव होने के कुछ आसार दिख रहे हैं।  सोलर सिस्टम में ग्रह  के आलावा कई उलका पिंड भी हैं। तो आइये ऐसे ही एक उल्का पिंड के बारे में बात करते हैं कीमत अरबों-खरबों से भी ज्यादा है। नासा ने बताया है कि 124 मील चौड़ा एक उल्कापिंड ‘Goldmine Asteroid’  सोलर सिस्टम में घूम रहा है। यह उल्कापिंड कई कीमती धातुओं से भरा हुआ है। इसमें कई बेशकीमती धातु हैं। 

एक टुकड़े की कीमत भी खरबों रूपये 
वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड में की कीमत करीब 10 हजार क्वाड्रिलियन डॉलर है। इसके एक छोटे टुकड़े की भी कीमत भी खरबों में होगी। इसका नाम वैज्ञानिकों ने  ‘Psyche 16 asteroid’ दिया है। ये उल्का पिंड मार्स और ज्यूपीटर के बीच में है। इस उल्कापिंड के लिए नासा ने नया मिशन शुरू किया है, जिसके तहत 2026 तक इसके पास जाने का प्रयास किया जायेगा। 

ग्रह से टूटकर अलग हुआ है 
इस उल्का पिंड के बारे में माना जा रहा है कि यह किसी ग्रह का टूटा हुआ हिस्सा है। कैलिफोर्निया के साइंटिस्ट इस उल्का पिंड के तापमान का पता लगा रहे हैं।  1852 में इस उल्का पिंड की खोज हुई थी। बताया जा रहा है कि सोलर सिस्टम बनने के समय हुए टक्कर में ये ग्रह से टूटकर अलग हुआ था।  इसके बाद से अंतरिक्ष में घूम रहा है। 

बेशकीमती धातुओं से भरा है उल्का 
वैज्ञानिकों ने मुताबिक़,यह उल्का पिंड कई बेशकीमती धातुओं का अंबार है।  इसमें सोना, चांदी, लोहा और निकल शामिल है। इसकी कीमत खरबों में आंकी गई है। जल्द ही यह जाने क प्रयास किया जाएगा कि आखिर इस उल्का पिंड के टुकड़े का सोर्स क्या है? फिलहाल ‘Psyche 16 asteroid’ पृथ्वी से 200 मिलियन मील दूर है लेकिन 2026 तक इसके बारे में और भी जानकारी मालूम कर ली जाएगी।