logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 18 फैसलों पर लगी मुहर, जानें महत्वपूर्ण बातें

6293news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार ने मुहर लगाई। 1 हजार वर्ग मीटर से कम भूमि पर भी हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण हो सकेगा। इसके लिये कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके अलावा धनबाद में 8 लेन सड़क के लिये अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास के लिये सरकार व्यवस्था करेगी। झारखंड कैबिनेट की बैठक में तकरीबन आधा दर्जन फैसलों पर मुहर लगाई गयीं। 

बता दें कि झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे हुई। इसमें अलग-अलग विभागों की तरफ से कई सारे प्रस्ताव रखे गये जिसमें से 18 अहम प्रस्तावों पर सहमति जताई गयी। बता दें कि लोगों को इस कैबिनेट के फैसले का बेसब्री से इंतजार था।