logo

Ranchi : सिमडेगा मामले पर राज्यपाल ने डीजीपी से ली जानकारी, घटना की निंदा करते हुए अत्यंत पीड़ादायक कहा

WhatsApp_Image_2022-01-12_at_3_44_01_PM.jpeg

द फॉलोअप टीम, रांची:
सिमडेगा मामले में हर दिन एक अपडेट हो रहा है। मंगलवार को जहां मृतक की मां उसकी पत्नी सपना देवी के साथ-साथ भाजपा नेता राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की, वहीं बुधवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य के जीडीपी नीरज सिन्हा को राज भवन बुलाकर  पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस अब तक इस मामले में क्या कर रही है ये जाना। 

राज्यपाल ने की घटना की निंदा 
सिमडेगा के कोलेबिरा मॉब लिंचिंग की घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली जिसमें संजू प्रधान की मृत्यु हुई थी। राज्यपाल महोदय ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है।

कांग्रेस विधायक पर परिजनों ने लगाया आरोप
पुलिस के साथ साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक पर भी परिजनों ने आरोप लगाया है, परिजनों का कहना था कि विधायक के कहने पर भीड़ हिसंक हुई। और पुलिस के सामने ही संजू को जिन्दा जला दिया गया। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य के जीडीपी नीरज सिन्हा को जल्द और निष्पक्ष जांच करने को कहा।