logo

पेरोल पर छूटा पिता का हत्यारा, बेटे ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी; CCTV में कैद वारदात

Screenshot_2026-04-30_184712.jpg

गुरुग्राम
गुरुग्राम में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बीच बाजार में एक रेटायर्ड फौजी सुंदर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शुरुआती जच में पता चला है कि सुंदर अपने पिता की हत्या के आरोपी थे, और वे साल 2018 में पूर्व सरपंच बहादुर की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा कट रहे थे। हाल ही में वे पैरोल पर बाहर आए था।मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर व्यक्ति की हत्या
जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के कासन इलाके की है। 55 वर्षीय सुंदर रोज की तरह सुबह 6 से 7 बजे के बीच टहलने निकले थे। इसी दौरान एक चौक पर रुके, तभी एक युवक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुंदर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  मृतक की पत्नी का आरोप है कि पूर्व सरपंच बहादुर का बीटा और उसका एक साथी शामिल हैं। 20 अप्रैल को सुंदर की बेटी की शादी थी, जिसके चलते वह पैरोल पर बाहर आए थे। आरोपियों की पहचान कार्तिक (20) और गुलशन (22) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।पुरानी रंजिश में हत्या का मामला
पुलिस के अनुसार, पूर्व सरपंच बहादुर भी रिटायर्ड NSG कमांडो थे और सुंदर के करीबी दोस्त थे। साल 2018 में दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते सुंदर ने बहादुर की हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था और उसी मामले में सजा काट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Tags - gurugram'haryanagurugram