द फॉलोअप टीम, नयागढ़:
दशरथ मांझी को हम माउंटेन मैन के रूप में जानते है। उन्होंने अपनी पत्नी के प्रेम और उनकी याद में में केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर अकेले ही 360 फुट लंबे, 30 फुट चौड़े और 25 फुट ऊंचे पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था। रास्ता नहीं होने कारण ही उनकी गर्भवती पत्नी उस पहाड़ से गिरी थी और उनकी मौत हो गई थी। दशरथ मांझी ने ठान लिया था कि वो उस पहाड़ के बीच में से एक रास्ता बना देंगे। इस काम में पूरे 22 साल लगे थे। अब ऐसा ही एक और उदाहरण सामने आ रहा है।
ये अनोखी कहानी हरिहर बेहरा की है
ये कहानी है हरिहर बेहरा कि जिन्होंने गांव वालों की भलाई के लिए पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया। इस काम में हरिहर को पूरे 30 साल लगे। मन में कुछ बेहतर करने की दृढ इच्छा शक्ति हो तो इंसान कुछ भी कर गुजरता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ओडिशा के नयागढ़ जिले के तुलुबी गांव के हरिहर बेहरा ने। उन्होंने पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया है। तीस साल पहले हरिहर बेहरा ने सरकार से तीन किलोमीटर की सड़क बनाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी गयी।

प्रशासन ने असंभव करार दिया था
हरिहर की मांग पर प्रशासन ने कहा कि यह असंभव है। पहाड़ हटवाकर रास्ता बनाना इतना आसान नहीं है। हर तरफ से ना सुनने के बाद हरिहर बेहरा ने अपने भाई के साथ मिलकर 30 साल में पहाड़ काटकर सड़क बना दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने भाई को खो दिया।
विस्फोटक से प्रदूषित होता था पर्यावरण
सरकार की तरफ से ना सुनने के बाद हरिहर बेहरा और उनके भाई कृष्ण बेहरा ने खुद फावड़ा उठा लिया। जब हरिहर बेहरा ने काम शुरू किया था तब उनकी उम्र 26 साल थी। उनके पास हथौड़े, कुदाल और लोहदंड के अलावा कुछ नहीं था। दोनों भाई खेत में भी काम करते थे और पहाड़ों को भी हथौड़ से काटते थे। हरिहर बेहरा ने छोटे-छोटे विस्फोटकों से बड़ी-बड़ी चट्टानों को फोड़ने की कोशिश की। देखा कि विस्फोट से पर्यावरण दूषित हो रहा है। तब उन्होंने हथौड़े से ही चट्टानों को काटना शुरू किया। इसी बीच किडनी ख़राब होने से हरिहर बेहरा के भाई की मृत्यु हो गई। हरिहर बेहरा बिल्कुल अकेले हो गए और तीस साल बाद वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

पहाड़ से ही बन सकता था रास्ता
हरिहर ने बताया कि शहर जाने के लिए उनके पास कोई रास्ता नहीं था। कोई अगर बाहर से हमारे गांव आता था तो बहुत परेशानी होती थी। लोग जंगलों में भटक जाते थे। 30 साल पहले सर्कार से सड़क बनाने की मांग की मांग भी की थी लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। अंत में हमने छेनी हथौड़ी उठा ली। इसमें गांव वालों ने भी हमारी मदद की।