logo

हजारीबाग निवासी पद्मश्री डॉ. कामेश्वर प्रसाद रिम्स के होंगे नए निदेशक, सीएम जारी करेंगे अधिसूचना

1609news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
रिम्स के स्थायी निदेशक पद पर दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष और पद्मश्री डॉ. कामेश्वर प्रसाद रिम्स के नए निदेशक बहाल होंगे। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षतावाली चयन कमेटी ने उनकी अनुशंसा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। रिम्स निदेशक पद के लिए देशभर से कुल 18 डॉक्टरों का इंटरव्यू हुआ था।

हजारीबाग निवासी हैं डॉ. कामेश्वर प्रसाद
डॉ. प्रसाद मूल रूप से हजारीबाग के रहनेवाले हैं। उन्होंने रिम्स से ही एमबीबीएस की पढ़ाई की है। भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्मश्री के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने 1983 और 1985 में एम्स, दिल्ली से अपने एमडी और डीएम की उपाधि प्राप्त की। 

एम्स से हुई कैरियर की शुरुआत
एम्स में शामिल होकर अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने 1993 में मैकमास्टर यूनिवर्सिटी, कनाडा से क्लिनिकल एपिडेमियोलॉजी और हेल्थ रिसर्च मेथोडोलॉजी में मास्टर डिग्री (एमएससी) हासिल की और इंडियन क्लीनिकल एपिडेमियोलॉजी नेटवर्क फेलो के रूप में कोर्स किया। 

आईएमआरसी के न्यूरो-कोर समिति के सदस्य हैं
प्रसाद ने एम्स अनुसंधान दल का नेतृत्व किया, जिसने 2012 में भारत में अस्पतालों में भारत में नशीली दवाओं के उपयोग के मानकीकरण के लिए दिशा-निर्देश विकसित करने के लिए न्यूरोलॉजिकल रोग प्रबंधन प्रथाओं पर एक अध्ययन किया। वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की न्यूरो-कोर समिति के भी सदस्य हैं।