logo

अवैध संबंध के शक में घर में घुसे युवक की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बंधी हालत में इलाज के दौरान मौत

अवैध संबंध के शक में घर में घुसे युवक की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बंधी हालत में इलाज के दौरान मौत

गोड्डा 
अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या 
संजीव कुमार यादव द्वारा 112 नंबर पर डायल कर शुक्रवार की रात शिकायत पथरगामा थाना में दर्ज  कराया गया। जिसमें बताया कि एक बदमाश लड़का मेरे घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन करने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता के घर पहुंचे, तो एक व्यक्ति को हाथ पैर बाँधकर घर के अन्दर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में पाया गया। वरीय पदाधिकारी को सूचित कर गश्ती दल के द्वारा घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु यथाशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरगामा लाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान नीरज कुमार यादव, पिता इन्द्रदेव यादव, निवासी मालरामपुर के रूप में की गयी। प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी हो चुके थे विवाद 
जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि मृतक नीरज कुमार और संजीव कुमार की पत्नी के साथ तीन-चार साल से अवैध संबंध था। जिसे लेकर कई बार पंचायती भी हुआ था। इस बात को लेकर पूर्व में दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट हुआ करती थी। घटना की रात नीरज कुमार यादव अभियुक्त की पत्नी छत से मिलने फांदकर गए थे। आपतिजनक अवस्था में देखने के बाद की पीटाई
जहां अभियुक्त ने नीरज कुमार यादव को पत्नी के साथ आपतिजनक अवस्था में देख लिया और अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर नीरज कुमार यादव के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक के पिता इन्द्रदेव यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना में 9 तारीख को मामला दर्ज कराया गया तथा गोड्डा एसपी  निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार में संजीव कुमार पंजीयारा, उम्र करीब 52 वर्ष, पिता स्व० यदुनन्दन पंजीयारा, दिवाकर पंजीयारा, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० यदुनन्दन पंजीयारा,पिंकी देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, पति संजीव कुमार पंजीयारा, सभी ग्राम मालरामपुर, पथरगामा थाना क्षेत्र का निवासी है  मीडिया कर्मियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुलिस ने घटना स्थल से  पर्युक्त बांस की लाठी, हथौड़ा एवं मोबाईल जप्त किए गए हैं। 

Tags - Pathargama police stationNeeraj Kumar Yadav murder caseillicit relationship disputeJharkhand crime newsMalramapur incidentSanjeev Kumar Yadav caseyouth murder Pathargamatied hands and feet murderlove affair dispute caseGodda district newspolice