द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिला स्थित तिकुनिया बस्ती में भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत संज्ञान लिया था। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हिंसा भड़की थी। मामले को लेकर सामने आये तथ्यों तथा यूपी पुलिस (UP Police) की जांच से नाखुशी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था।

जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया
सुनवाई के दौरान यूपी सरकार (Up Government) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हिंसा की जांच के लिए एसआईटी (SIT) की गठन किया गया है। एकल सदस्यीय जांच आयोग का भी गठन किया गया है ताकि स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल की जा सके। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यूपी सरकार से कहा कि वो स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे। कोर्ट को बताए कि मामले में कौन लोग आरोपी हैं। किनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्या मामले में किसी की गिरफ्तारी की गई है। ये सारा रिपोर्ट दिया गया है।

जिला स्तरीय समिति भी कर रही है जांच
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह (IG Laxmi Singh) ने कहा कि जिला स्तरीय समिति मामले की जांच करेगी। चार्जशीट कोर्ट में पेश किया जायेगा। आयोग मामले की न्यायिक जांच करेगा। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सबूतों के आधार पर घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल जांच जारी है।

3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर में भड़की हिंसा
गौरतलब है कि रविवार 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर जिला स्थित तिकुनिया बस्ती में उस वक्त हिंसा भड़की थी जब किसान आंदोलन में शामिल किसान प्रदर्शन समाप्त कर घर लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि उसी वक्त वहां से गुजर रहे केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) के काफिले ने किसानों की भीड़ पर गाड़ी चला दी। इस घटना में 4 किसानों की मौत हो गई। घटना बाद भड़की हिंसा में और 4 लोगों की मौत हो गई। मामले में सियासत गरमा गई है।