logo

'सर्जिकल दस्ताने पहनकर महिला से छेड़छाड़ करना यौन उत्पीड़न नहीं!' SC में आज सुनवाई

'सर्जिकल दस्ताने पहनकर महिला से छेड़छाड़ करना यौन उत्पीड़न नहीं!' SC  में आज सुनवाई

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट में आज बॉम्बे हाईकोर्ट के स्किन टू स्किन टच फैसले पर सुनवाई हुई। लीगल सर्विसेज कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आरोपियों की तरफ से कमेटी पैरवी करे। सुप्रीम कोर्ट ने एमिक्स क्यूरी सिद्धार्थ दवे से इस केस में मदद मांगी है। सुनवाई में अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने अदालत में कहा कि अगर कोई व्यक्ति सर्जिकल दस्ताने पहनकर महिला के शरीर से छेड़छाड़ करता है तो स्किन टू स्किन टच फैसले के अनुसार यौन उत्पीड़न के लिए उसे दंडित नहीं किया जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला अपमानजनक मिसाल है।

 

 

आरोपियों की तरफ से कोई नहीं पेश नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि आरोपियों की ओर से अदालत में कोई पेश नहीं हुआ है। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस अजय रस्तोगी की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि नोटिस भेजने के बाद भी आरोपियों ने पक्ष नहीं रखा इसलिए अब लीगल सर्विसेज कमेटी उनकी पैरवी करे। अगली सुनवाई अब 14 सितंबर को होगी। बता दें कि 27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले के तहत आरोपी को बरी करने पर रोक लगा दी थी जिसमें कहा गया था कि बिना कपड़े उतारे बच्चे के स्तन छूने से पोक्सो एक्ट की धारा 8 के अर्थ में यौन उत्पीड़न नहीं होता। 

क्या था बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्णय 

दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि आईपीसी की धारा 354 के तहत 'छेड़छाड़' होगी और ये पोक्सो अधिनियम की धारा 8 के तहत यौन शोषण नहीं होगा। जस्टिस पुष्पा गनेदीवाला की सिंगल बेंच ने सत्र न्यायालय के उस आदेश को संशोधित करते हुए यह अवलोकन किया जिसमें एक 39 वर्षीय व्यक्ति को 12 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने और उसकी सलवार निकालने के लिए यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा फैसले के पैरा संख्या 26 में सिंगल जज ने कहा है कि प्रत्यक्ष शारीरिक संपर्क यानी यौन प्रवेश के बिना त्वचा-से -त्वचा संपर्क यौन उत्पीड़न नहीं है।