logo

झारखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, कहीं हो मेघ गर्जन तो कई वज्रपात की आशंका

11234news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

 

राज्य में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।  इस कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बाकी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। 

 

कल कमजोर रही मानसून 
पिछले 24 घंटों में राज्य मानसून थोड़ी कमजोर रही। राजधानी रांची में सोमवार की शाम झमाझम बारिश हुई। वहीं  सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के टुंडी में 40.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सबसे  अधिकतम तापमान दुमका में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

 

दिल्ली में जलजमाव की स्थिति 
मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश  हुई है। सोमवार को रात साढ़े 8 बजे से मंगलवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक राजधानी में तेज बारिश हुई है। यहां कुछ इलाकों में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जोकि 2013 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। एक दशक में यह तीसरी बार है, जब यहां तीन डिजिट में बारिश दर्ज की गई हो।  अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड 266.2 मिमी का है, जब 1958 में 21 जुलाई को दिल्ली में इतनी बारिश दर्ज हुई थी। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया।