logo

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका

10126news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। दिनभर हल्की रफ़्तार में हवा भी चलती रहेगी। साथ ही दिन में एक-दो बार हलकी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, हजारीबाग में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि राज्य में मानसून के बीच लगातार बारिश हो रही है। इस बीच पहले भी वज्रपात और  गर्जन देखी जा रही है। 

मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका 
अन्य जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में मानसून के सक्रिय पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 64.8 मिमी हुई। इसी तरह विभिन्न जिलों में बारिश बारिश हो रही है।

साहिबगंज में अधिकतम तापमान 
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान साहिबगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। 
रांची की बात करें तो यहां आज पूरे दिन हलके उमस की गर्मी रहेगी लेकिन हवा के कारण राहत बनी रहेगी।