द फॉलोअप टीम, डेस्क:
कभी-कभार हवा में उड़ते पक्षी मुसीबत में फंस जाते हैं। पतंग का मांझा हो या बिजली की तार, इनंमे फंसकर पक्षियों की अक्सर मौत हो जाती है। सोशल मीडिया पर कई इन दिनों एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स तार में उलझे पक्षी को हेलीकॉप्टर से बचा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स अपनी प्रतिक्रियां में लिख रहे हैं , ‘इंसानियत जिंदा है।’

2013 का है वीडियो
यह वीडियो अमेरिका के वर्जीनिया का है। सीगल पक्षी 24 घंटे बिजली के तारों में फंसा था। वर्जीनिया डोमिनियन पावर ने पक्षी को बचाने लिए एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। हालांकि, ये वीडियो साल 2013 का है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पेज (atts_gallery) ने शेयर किया गया है, जिसे लाखों में व्यूज और लाइक्स मिले हैं। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्षी बिजली की तारों से चिपका था तभी एक हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा उसमें से एक शख्स निकला और उसने पक्षी को तारों से निकालकर बैग में डाल लिया।

सकारात्मक प्रतिक्रिया
लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं , ‘प्लीज इन लोगों की इज्जत करें’ दूसरे ने लिखा, ‘ह्रदय से नमन है भाईयों को’ इसके अलावा एक ने वीडियो पर लिखा, ‘लेकिन यह काम खतरनाक है जो किसी एक्सपर्ट द्वारा ही किया जा सकता है'। हजारों लोगों ने इस वीडियो पर दिल वाली इमोजी देकर प्यार बरसाया है।