logo

रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आ रही है मोटोकॉप और हार्ले डेविडसन, जानें! कितनी स्टाइलिश होगी बाइक

रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आ रही है मोटोकॉप और हार्ले डेविडसन, जानें! कितनी स्टाइलिश होगी बाइक

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

देश में बाइक हर एक नौजवान की पहली पसंद है। कई लोग तो महंगी से महंगी बाइक लेने के शौकिन हैं। भारत में 350cc और 500cc की बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड बुलेट का राज है। कई बाइक इसको टक्कर देने के लिए बनी हैं पर अभी तक कोई खास टक्कर नहीं दे पाई हैं। खबर है कि आने वाले समय में हीरो मोटोकॉप (Hero Motocorp) और हार्ले डेविडसन ( Harley Davidson ) मिलकर रेट्रो स्टाइल की पावरफुल बाइक्स डेवलप कर सकते हैं। इसमें 350cc और उससे ज्यादा पावरफुल सेगमेंट लगे होंगे। ऐसा हुआ तो रॉयल एनफील्ड से मुकाबले में एक पावरफुल कंपनी आ जाएगी। बाइक्स की क्वालिटी भी अच्छी होगी। 

कैसा होगा बाइक का लुक 
हीरो हमेशा पावर के लिए जाना जाता है और हार्ले लुक के लिए। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हीरो और हार्ले के साथ आने से बना हीरो-हार्ले बाइक्स में पावर के  साथ लुक भी कमाल की होगी। आपको बताते चलें कि हार्ले ड़ेविडसन का भारत से पैकअप हो चुका है, लेकिन अमेरिकी प्रीमियर क्रूजर बाइक्स कंपनी को हीरो मोटोकॉप भारत में सहारा देगी। ऐसे में शानदार बाइक्स की भारत में वापसी तय मानी जा सकती है। गौरतलब है कि इस समय स्टाइलिश बाइक्स का दौर है। 

हौंडा और जावा कंपनियां पहले से है लाइन में 
भारत में 350cc सेगमेंट की बाइक्स में रॉयल एनफील्ड को हौंडा और जावा जैसे कम्पनीज पहले से ही टक्कर दे रही है। बाइक्स की बात करें तो हौंडा ने Honda Hness CB350 और जावा ने Jawa 42 जैसी पॉपुलर बाइक बाजार में आ चुकी है।