logo

हाईकोर्ट ने रद्द की IAS मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दर्ज FIR

manjuias12.jpg

रांची : देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सोमवार को उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद्द कर दिया है। उनके खिलाफ गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने एफआइआर दर्ज करायी थी। निशिकांत दुबे ने भजंत्री के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआइआर दर्ज करायी थी। इसी जीरो एफआइआर के आधार पर देवघर थाने में भजंत्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी थी। 

सारे आरोप निराधार
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि 31 अगस्त 2022 को शाम में जब वे प्लेन से दिल्ली जा रहे थे तब देवघर के डीसी मंजूनाथ के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर रोका और जान से मारने की धमकी दी। एफआइआर में सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप भी निशिकांत दुबे ने लगाया था। मामले में प्रार्थी का कहना था कि उनके खिलाफ लगाये गये सारे आरोप निराधार हैं। इसलिए इससे संबंधित एफआइआर को रद्द किया जाए। दिल्ली में दर्ज की गयी एफआइआर झारखंड पुलिस को सौंप दी गयी थी। इसके आधार पर देवघर के कुंदा जिले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

Tags - jharkhand newsias manjunath bhajantrijharkhand highcourt