द फॉलोअप टीम, डेस्क:
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली(Angelina Jolie) अपनी सुंदरता और नैन-नक्श के लिए हमेशा ही चर्चाओं में बनीं रहतीं हैं। इन दिनों उनका एक फोटोशूट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस दिलचस्प फोटो में वे मधुमक्खियों से ढंकी हुई नजर आ रही हैं। जी हाँ, यह तस्वीरें नेशनल ज्योग्राफिक(National Geographic) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। मशहूर फोटोग्राफर डैन विंटर्स(Dan winters) द्वारा खींची गई इस तस्वीर में जोली बिना किसी प्रकार के सुरक्षात्मक सूट पहने 60,000 मधुमक्खियों के साथ दिख रही हैं। जोली के शरीर और चेहरे को मधुमक्खियों ने करीब 18 मिनट तक ढंक रखा था।
विश्व मधुमक्खी दिवस के लिए कराया शूट
'नेशनल ज्योग्राफिक' के सहयोग से विश्व मधुमक्खी दिवस(World bee day) पर मधुमक्खी पर बातचीत को बढ़ावा देने और महिलाओं को मधुमक्खी पालक बनने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फोटोशूट किया गया था। इस फोटो में प्रतिष्ठित 1981 के रिचर्ड एवेडन के चित्र 'द बीकीपर' को रिक्रिएट किया गया है। जोली को दुनिया भर में महिला मधुमक्खी पालक-उद्यमियों को प्रशिक्षित करने और उनका समर्थन करने के लिए यूनेस्को और गुरलेन द्वारा 'गॉडमदर' के रूप में नामित किया गया है। पत्रिका द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि इस पहल का उद्देश्य 2025 तक 2,500 मधुमक्खियों का निर्माण और 125 मिलियन मधुमक्खियों को फिर से संगठित करना है. इसके अलावा, 50 महिला मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षण और समर्थन देना है।