logo

झारखंड पंचायत चुनाव 2021:  चतरा जिले में कौन सा पंचायत किसके लिए है आरक्षित, पूरा लेखा-जोखा

14011news.jpg

मोहम्मद तसलीम, चतरा: 

चतरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण रोस्टर तैयार किया गया है। आरक्षण रोस्टर के अनुसार कई लोगों का चुनाव लड़ने का सपना पूरा नहीं हो पायेगा। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बहुत जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा करने की बात कही है। आरक्षण रोस्टर के अनुसार भावी प्रत्याशियों की चर्चा होने लगी हैं।

गांवो में कौन होगा मुखिया इसे लेकर अभी से ही चर्चा तेज होने लगी है। भावी प्रत्याशी इन दिनों सक्रिय दिख रहे हैं। फुटबॉल टूर्नामेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अभी से ही भावी प्रत्याशी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख, मुखिया का सीट आरक्षित किये जाने से कई लोगों का चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। अब वे अपने जगह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों को चुनाव लड़ाने की बात कहते फिर रहे हैं।

मालूम हो कि जिले में 152 पंचायत है. जिसमें 87 पंचायत महिलाओं के लिये आरक्षित किया गया है। इस तरह इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 57.23 प्रतिशत रहेगी। जिला परिषद सदस्यों की 20 है। प्रखंड प्रमुख की संख्या 12 है।

जिला परिषद का आरक्षण रोस्टर
जिला परिषद के भाग-1 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस तरह भाग-2 अनारक्षित महिला, भाग-3 अनुसूचित जाति अन्य, भाग-4 अनुसूचित जाति अन्य, भाग-5 अनुसूचित जाति महिला, भाग-6 अनारक्षित अन्य, भाग-7 अनुसूचित जाति महिला, भाग-8 अनुसूचित जाति अन्य, भाग-9 अनुसूचित जाति महिला, भाग-10 अनुसूचित जाति महिला, भाग-11 अनारक्षित अन्य, भाग-12 पिछड़ा वर्ग महिला, भाग-13 पिछड़ा वर्ग अन्य, भाग-14 अनारक्षित महिला, भाग-15 अनारक्षित अन्य, भाग-16 अनारक्षित अन्य, भाग-17 अनारक्षित महिला, भाग-18 अनारक्षित महिला, भाग-19 अनारक्षित अन्य व भाग-20 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं।

प्रमुख का आरक्षण रोस्टर
प्रमुख पद के लिए प्रतापपुर प्रखंड को अनारक्षित महिला, कुंदा को अनुसूचित जाति अन्य, लावालौंग को अनुसूचित जाति अन्य, चतरा को अनुसूचित जाति महिला, हंटरगंज को पिछड़ा वर्ग महिला, कान्हाचट्टी को अनुसूचित जाति महिला, इटखोरी को अनारक्षित महिला, मयूरहंड को अनारक्षित अन्य, गिद्धौर को अनारक्षित महिला, पत्थलगड्डा को अनारक्षित अन्य, सिमरिया को अनारक्षित अन्य व टंडवा प्रखंड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

मुखिया का आरक्षण रोस्टर
हंटरगंज प्रखंड में 28 पंचायत है। इसमें 13 पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। नावाडीह पनारी पंचायत को अनुसूचित जाति अन्य, जबड़ा को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, मीरपुर को अनारक्षित महिला, नावाडीह को अनारक्षित महिला, डाहा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, गेरूवा को अनारक्षित अन्य, गेंजना को अनारक्षित अन्य, पांडेयपूराखुर्द को अनुसूचित जाति महिला, बलूरी को अनारक्षित महिला, औरू को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, खुंटीकेवाल खुर्द को अनारक्षित अन्य, डुमरी कला को अनारक्षित महिला, चकला को अनुसूचित जाति अन्य, करमा अनुसूचित जाति महिला, करैलीबार अनुसूचित जाति अन्य, जोरीकला को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, सलैया को अनुसूचित जाति अन्य, जोल्डिहा को अनुसूचित जाति महिला, दंतार को अनारक्षित महिला, पैनीकला को अनुसूचित जाति अन्य, कटैया को अनारक्षित अन्य, तरवागड़ा को अनुसूचित जाति महिला, कोबना को अनारक्षित अन्य, केदलीकला को अनारक्षित अन्य, तिलहेत को अनुसूचित जाति महिला, उरैली को अनारक्षित अन्य व गोसाईडीह पंचायत को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं। 

चतरा प्रखंड में कुल 16 पंचायत
चतरा सदर प्रखंड में 16 पंचायत हैं। जिसमें 9 पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। मोकतमा पंचायत को अनुसूचित जाति महिला, डाढ़ा को अनुसूचित जनजाति महिला, सिकिद को अनुसूचित जाति अन्य, बरैनी को अनुसूचित जाति महिला, पाराडीह को अनुसूचित जाति महिला, आरा को अनारक्षित महिला, देवरिया को अनारक्षित अन्य, ब्रहम्णा को अनुसूचित जाति अन्य, गोढ़ाई को अनारक्षित अन्य, सीमा को अनारक्षित महिला, टिकर को अनुसूचित जाति अन्य, गंधरिया को अनारक्षित महिला, जांगी को अनारक्षित अन्य, डमडोईयां को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, लेम को अनारक्षित अन्य व दारियातू पंचायत को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

तीन महिलाओं के लिए सीट आरक्षित
कुंदा प्रखंड में पांच पंचायत हैं, जिसमें तीन पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। कुंदा पंचायत को अनारक्षित अन्य, सिकिदाग को अनारक्षित महिला, मरगड़ा को अनुसूचित जाति अन्य, बोधाडीह को अनारक्षित महिला व नवादा पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं। 

मयूरहंड प्रखंड में 10 पंचायत है
मयूरहंड प्रखंड में दस पंचायत हैं। जिसमें सात पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। कदगावांकला पंचायत को अनारक्षित अन्य, फुलांग को अनुसूचित जाति महिला, पेटादरी को अनारक्षित महिला, सोकी को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंदनी को अनुसूचित जाति महिला, बेलखोरी को अनारक्षित महिला, मयूरहंड को अनारक्षित महिला, भुसिया को अनुसूचित जाति महिला, करमा को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य व मंझगांवा पंचायत को अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। 
 
पत्थलगड्ढा प्रखंड में कुल पांच पंचायत
पत्थलगड्डा प्रखंड में पांच पंचायत हैं। जिसमें 4 पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। नावाडीह डमौल पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बरवाडीह को अनारक्षित अन्य, सिंघानी को अनारक्षित महिला, नोनगांव को अनारक्षित महिला व मेराल पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं.

अनुसूचित जाति के लिए भी आऱक्षित है सीट
टंडवा प्रखंड में 17 पंचायत हैं। दस पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. पदमपुर पंचायत को अनारक्षित महिला, धनगड्डा को अनारक्षित अन्य, नावाडीह उर्फ तेलियाडीह को अनारक्षित अन्य, मिश्रौल को अनुसूचित जाति अन्य, कबरा को अनारक्षित अन्य, पोकला उर्फ कसियाडीह को अनारक्षित महिला, कोयद को अनुसूचित जाति अन्य, सराढ़ु को अनारक्षित महिला, गाड़ीलौंग को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, टंडवा को अनुसूचित जाति महिला, राहम को अनारक्षित अन्य, डहु को अनुसूचित जनजाति महिला, बड़गांव को अनारक्षित महिला, कल्याणपुर को अनुसूचित जनजाति अन्य, किचटो को अनारक्षित महिला, बहेरा को जनजाति महिला व बेती पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

इटखोरी प्रखंड में कुल 12 पंचायत शामिल है
इटखोरी प्रखंड में 12 पंचायत हैं. जिसमें सात पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. कोनी पंचायत को अनुसूचित जाति अन्य, धुना को अनारक्षित महिला, इटखोरी को अनारक्षित अन्य, टोनाटांड को अनारक्षित अन्य, पीतिज को अन्य पिछ़ड़ा वर्ग अन्य, हलमत्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, शहरजाम को अनुसूचित जाति महिला, धनखेरी को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मलखपुर को अनारक्षित महिला, परसौनी को अनारक्षित महिला, नवादा को अनारक्षित अन्य व करनी पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया हैं. 

कान्हाचट्टी में 6 पंचायत महिला आरक्षित
कान्हाचट्टी प्रखंड में दस पंचायत हैं. जिसमें छह पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. बेंगोकला पंचायत को अनुसूचित जाति अन्य, कोल्हैया को अनुसूचित जाति महिला, तुलबुल को अनुसूचित जाति महिला, राजपुर को अनारक्षित अन्य, चिरिदीरी को अनारक्षित अन्य, मदगड़ा को अनारक्षित महिला, कैंडीनगर को अनारक्षित महिला, बकचुंबा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, चारू को अनारक्षित महिला व जमरी बकसपुरा पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। 

लावालौंग में इन महिलाओं को सीट आऱक्षित
लावालौंग प्रखंड में आठ पंचायत हैं। जिसमें चार पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। रिमी पंचायत को अनारक्षित महिला, सिलदाग को अनुसूचित जाति महिला, मंधनिया को अनुसूचित जाति महिला, लावालौंग को अनुसूचित जाति अन्य, कोलकोले कला को अनारक्षित अन्य, कटिया को अनाक्षित महिला, हेड़ुम को अनुसूचित जाति अन्य व लमटा पंचायत को अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित किया गया है।  

सिमरिया प्रखंड में कुल 17 पंचायत हैं
सिमरिया प्रखंड में 17 पंचायत हैं, जिसमें दस पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। जिरवाखुर्द पंचायत को अनारक्षित अन्य, जबड़ा को अनारक्षित महिला, कसारी को अनुसूचित जाति महिला, सेरनदाग को अनारक्षित महिला, बगरा को अनुसूचित जाति महिला, जांगी को अनुसूचित जाति महिला, सबानो को अन्य पिछड़ा वर्ग, बन्हें को अनारक्षित अन्य, पगार को अनारक्षित अन्य, बानासाड़ी को अनारक्षित महिला, डाड़ी को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पुंडरा को अनारक्षित अन्य, एदला को अनारक्षित महिला, हुरनाली को अनुसूचित जाति अन्य, पीरी को अनुसूचित जाति अन्य, ईचाक को अनारक्षित महिला व चौपे पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

गिद्धौर प्रखंड में कुल छह पंचायत हैं
गिद्धौर प्रखंड में छह पंचायत हैं, जिसमें चार पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। मंझगांवा पंचायत को अनारक्षित महिला, बारीसाखी को अनुसूचित जाति महिला, गिद्धौर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पहरा को अनारक्षित महिला, बारियातु को अनारक्षित अन्य व दुवारी पंचायत अन्य पिछड़ा अन्य के लिए आरक्षित किया गया है। 

प्रतापपुर में 18 पंचायत महिला आऱक्षित
प्रतापपुर प्रखंड में 18 पंचायत है। दस पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। मोनिया पंचायत को अनारक्षित अन्य, योगिडीह को अनारक्षित अन्य, चंद्रीगोविंदपुर को अनारक्षित महिला, घोड़दौड़ को अनुसूचित जाति महिला, सिजुवा को अनुसूचित जाति अन्य, योगियारा को अनुसूचित जाति अन्य, टंडवा को अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, गजवा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, घोरीघाट को अनारक्षित महिला, हुमाजांग को अनारक्षित अन्य, भरही को अनारक्षित महिला, एघारा को अनुसूचित जाति महिला, डुमरवार को अनुसूचित जाति महिला, बरूरा को अनारक्षित अन्य, सिदकी को अनुसूचित जाति अन्य, बभने को अनुसूचित जाति महिला, प्रतापपुर को अनारक्षित महिला व रामपुर पंचायत को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।