logo

कितनी संपत्ति के मालिक हैं टोक्यो ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट 'नीरज चोपड़ा'! 

11680news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

हरियाणा के एक छोटे से गांव से आने वाले नीरज चोपड़ा (neeraj chopra) की उपलब्धि पर आज देश जश्न मना रहा है।  देश के लिए ओलिंपिक में गोल्ड जीतकर देशवासियों का सिर नीरज ने गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने जैवलिन में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। नीरज चोपड़ा सिर्फ 23 साल के हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर गोल्ड जीतने से पहले नीरज कितनी संपत्ति के मालिक थे। नीरज चोपड़ा ने अपने करियर शुरुआत साल 2014 में की थी।  तब से नीरज का जैवलिन से ऐसा रिश्ता बना जो आज तक नहीं टूटा। सात सालों में नीरज चोपड़ा ने कई अवार्ड हासिल किये हैं।

अब तक कितनी संपत्ति थी नीरज के पास 
नीरज चोपड़ा ने साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था। उन्हें भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर का खिताब दिया गया है। ट्रेनिंग जारी रखने के लिए नीरज को जॉब की बहुत ज्यादा जरूरत थी। उनके परिवार में किसी की भी सरकारी नौकरी नहीं है।  2012 में नीरज ने लखनऊ में पहला अवार्ड जीता था। नेशनल जूनियर चैंपियनशिप अंडर 16 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता  था। तब से अभी तक नीरज को करीब 10 अवार्ड मिल चुके हैं। नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं। अब तक नीरज चोपड़ा के पास कुल संपत्ति करीब 30 लाख की थी। 

कौन कितनी धनराशि दे रहा नीरज को 
नीरज चोपड़ा 2021 तक के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक की दिग्गज कंपनी के गैटोरेड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी जुड़े हुए हैं। उन्हें साल 2018 में अर्जुन अवार्ड भी मिला है। पिछले साल नीरज ने पीएम केयर्स फंड में 2 लाख रूपये भी का दान किये थे। अब आपको बता दें कि ओलम्पिक में गोल्ड जितने के बाद नीरज को किसने कितनी धनराशि पुरुष्कार के तौर पर दी है। अब तक करीब 16 करोड़ की राशि की घोषणा हो गयी हैं जो नीरज चोपड़ा को मिलने हैं। 

किस राज्य ने नीरज को दिया कितना इनाम
हरियाणा सरकार ने नीरज चोपड़ा को दिए 6 करोड़ रुपए, पंजाब सरकार 2 करोड़ रुपए, सीएसके 1 करोड़, बीसीसीआई 1 करोड़ रुपए, महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 मॉडल देने का वादा किया है। रेलवे ने 3 करोड़ देने की घोषणा की है। वहीँ ओलंपिक एसोसिएशन ने 75 लाख देने की घोषणा की, मणिपुर 1 करोड़, byju;s  1 करोड़। इसके साथ ही नीरज को इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से एक साल तक फ्री हवाई यात्रा और हरियाणा सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी भी मिलने वाली है।