द फॉलोअप टीम, रांची :
बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन ने आर्यन खान के नाम एक पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें उन्होंने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की तस्वीर भी लगायी है। उन्होंने लिखा है कि जिंदगी उसी की तरफ सबसे मुश्किल गेंद फेंकती है, जिसमें उनसे खेलने की क्षमता हो। “तुम्हारे अंदर गुस्सा होगा, कन्फ्यूजन होगा, असहायपन होगा, लेकिन यह सब तुम्हारे अंदर के हीरो को तपाएगा और उसे बाहर निकालेगा। हृतिक ने आगे लिखा है कि भगवान दयालु है।“

मैंने तुम्हें बच्चे के रूप में देखा है
हृतिक ने आगे लिखा है “मैने तुम्हें बच्चे के रूप में देख है, मर्द की तरह देखा है। हर अनुभव को अपनाओ, यह तुम्हारे लिए उपहार हैं”। हृतिक ने लिखा है कि यह सबकुछ खत्म होगा। लंबी चिट्ठी के अंत में हृतिक ने आर्य़न के लिए प्यार भेजा है।

गालियों और समर्थन के बाजार सोशल मीडिया पर गर्म
हृतिक का यह ओपन लेटर सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी। जाहिर है कुछ लोग उनके समर्थन में और कुछ उनके विरोध में उतर आए हैं। ट्विटर सहित बाकी सोशल मीडिया पर गालियों और सराहनाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच हृतिक रोशन ट्रेंड करने लगे हैं। हालांकि पूरे लेटर में हृतिक ने पुलिस, एनसीबी या ड्रग आदि की बात नहीं की है। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि आर्यन ने ड्रग लिया है या नहीं, वे सिर्फ आर्यन को ढ़ाढ़स दिला रहे हैं।