logo

सब्जी बाजार में लगी भीषण आग, काबू पाने में दमकल के छूटे पसीने

सब्जी बाजार में लगी भीषण आग, काबू पाने में दमकल के छूटे पसीने
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
जिले के महुदा थाना क्षेत्र (Mahuda Police Station Area) के सब्जी बाजार में शुक्रवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। फायर ब्रिगेड(fire brigade) को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

आग की चपेट में आई कई दुकानें
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सब्जी बाजार में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग तेजी से फैल गई। आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया। हालांकि, वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों से लगी है। मामले की जांच की जा रही है।