logo

पूंछ के साथ पैदा हुआ अनोखा बच्चा, जानिए! कहां की है ये अद्बुत घटना

पूंछ के साथ पैदा हुआ अनोखा बच्चा, जानिए! कहां की है ये अद्बुत घटना

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

कभी-कभी भगवान भी इंसानों के शरीर मे अजीबो-गरीब आकृति बनाकर भेज देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है ब्राजील में। यहां एक बच्चे ने जन्म लिया है। उसकी पीठ के निचले हिस्से में 12 सेंटीमीटर लंबी पूंछ है। वैज्ञानिक इसे मानवीय पूंछ कह रहे हैं। पूंछ के आखिरी हिस्से पर गेंद जैसा आकार है। डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद पूंछ को निकाल दिया है। यह बच्चा ब्राजील की कोस्टल सिटी फोर्टेलिजा में जन्मा। इसका जन्म 35वें हफ्ते में हुआ था और उसे इस विकृति के अलावा कोई दूसरी दिक्कत नहीं थी। 

फोटो पब्लिश की गई
मेडिकल जर्नल में सर्जरी के पहले के फोटोग्राफ पब्लिश किए हैं। इनमें पूंछ और बॉल का प्राकृतिक आकार देखा जा सकता है। वैज्ञानिक इसे ‘चेन एंड बॉल’ कह रहे हैं। सोनाग्राफी में ऐसा कुछ नही दिखा था लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो यह आकृति सामने आ सकी। जन्म के समय 12 सेमी की पूंछ थी, बाद में गोलाकार  आकृति सामने आई।


 
हड्डियां भी पूंछ में
डॉक्टरों ने बताया कि पूंछ में पतली हड्डियां भी थीं। अब तक यह साफ नहीं है कि इस पूंछ को सर्जरी के जरिए क्यों हटाया गया? क्या इसकी वजह से बच्चे को दर्द हो रहा था या परिवार के कहने पर ऐसा किया गया। माना जाता है कि करीब 20 लाख साल पहले मानव के पूर्वजों में ऐसी आकृतियां पाई जाती थीं।