logo

महिला के सिर पर पति ने मारा डंडा, केस वापस लेने का बना रहा था दबाव

महिला के सिर पर पति ने मारा डंडा, केस वापस लेने का बना रहा था दबाव
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
टेल्को (Telco) इलाके में एक महिला पर उसके ही पति ने सिर पर डंडे से वार किया है। डंडे के वार से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार गया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति अकसर मारपीट करता था, इसलिए उसने अपने पति के खिलाफ थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया था उस केस को वापस लेने के लिए पति महिला पर दबाव बना रहा था। महिला की पहचान 33 वर्षीय इंदू देवी के रूप में हुई है। 

घायल अवस्था में महिला पहुंची थाने 
महिला घायल अवस्था में ही महिला थाना पहुंची थी। वहां से पुलिस ने इंदू को एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital) पहुंचाया। इंदू देवी ने जानकारी दी कि शादी के बाद से उसका पति उसके साथ आये दिन मारपीट करता था। पहले ही महिला ने टेल्को थाना में मारपीट का केस दर्ज करवाया था। पिछले दस दिनों से उसी केस को वापस लेने के लिए उसका पति दबाव बना रहा था। रविवार सुबह पति नशे की हालत में घर पहुंचा और साथ मारपीट शुरू कर दी।