logo

जब पति ने मायके ले जाने से किया मना, पत्नी ने पी लिया कीटनाशक

6617news.jpg
द फॉलोअप टीम, घाटशिला :
चाकुलिया प्रखंड स्थित बर्डीकानपुर कालापाथर पंचायत के गंगागुटू टोला में एक महिला ने शनिवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि महिला का इलाज कमारीगोडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। महिला अपने मायके जाना चाहती थी, पर सुबह पति ने उसे ले जाने से इंकार दिया। इसी बात से नाराज महिला ने सुसाइड का प्रयास किया।

महिला खतरे से बाहर
गंगागुटू टोला के राजेश मांडी की पत्नी उपल मांडी (25वर्ष) ने अपने मायके मुसाबनी जाकर सरहुल पर्व मनाने की योजना बनाई थी। सुबह जब उपल ने राजेश को मायके ले जाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उपल ने गुस्से में आकर घर में रखे खेतों में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत गड़बड़ होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक डॉ. सुषमा नाग ने महिला का इलाज किया। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है।