logo

पति को छोड़ उग्रवादी के साथ भागी महिला, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

11835news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 

हजारीबाग पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेपीसी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली बीते 6 साल से फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी लक्ष्मण तूरी बरकट्टा थानाक्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर इचाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण तूरी को गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। 

लक्ष्मण तूरी के साथ महिला भी थी
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस समय लक्ष्मण को गिरफ्तार किया उसके साथ एक महिला भी थी। पुलिस ने महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि महिला एक माह पहले घर छोड़कर लक्ष्मण के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।